शहरों में धीरे-धीरे बढ़ती भीड़ को देखते हुए ऑटोमैटिक कारें और SUVs चलाना आसान और आरामदायक होता है। अगर आप शहर में इस्तेमाल के लिए पेट्रोल-ऑटोमैटिक SUV की तलाश में हैं तो हम आपको यहां 10 लाख रुपए से कम में मिलने वाली सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV के बारे में बताएंगे।
Nissan Magnite
यह आज के समय में भारत की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV है। यह Renault Kiger जैसी है है और इंजन के विकल्प भी एत जैसे हैं। Magnite Visia AMT मॉडल सबसे किफायती ऑटोमैटिक वेरिएंट है। इसमें 6 एयरबैग्स और TPMS भी मिलता है। इसके अलावा, इसमें केबिन एयर-प्यूरीफायर, हैलोजन हेडलाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.21 लाख रुपए है।Hyundai Exter
2026 के Facelift मॉडल के साथ Hyundai Exter के पेट्रोल AMT वेरिएंट की शुरुआती कीमत में कुछ कटौती की गई है। अपडेटेड Exter में 83hp की पावर वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इस गाड़ी के HX3 ट्रिम से 5-स्पीड ऑटोमैटिक का ऑप्शन शुरू हो जाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.72 लाख रुपए है।Renault Kiger
Kiger में आपको 10 लाख रुपए से कम में दो ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प मिलते हैं। पहला 72hp इंजन के साथ 5-स्पीड AMT और दूसरा 100hp टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ ज्याद स्मूथ CVT गियरबॉक्स। इसका Evolution वेरिएंट सबसे सस्ता AMT मॉडल है। इस गाड़ी में कीलेस एंट्री, रियर वेंट्स के साथ मैनुअल AC और LED टेल-लैंप्स मिलते हैं।
माइलेज की बात करें तो इसके AMT का माइलेज 19.03kmpl (ARAI) और CVT का ARAI माइलेज 18.24kmpl तक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7 लाख से शुरू होती है।
Maruti Suzuki Fronx
Fronx में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स मिलता है। इसके बड़े वेरिएंट्स में 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक का विकल्प भी दिया गया है। इस गाड़ी में 6 एयरबैग, 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसकी कीमत 8.19 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।
TATA Punch
टाटा पंच के अधिकतर मॉडलों में 88hp पावर वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इस गाड़ी में Pure+ वेरिएंट से 5-स्पीड AMT का ऑप्शन शुरू होता है। इस गाड़ी की खास बात यह है कि 10 लाख रुपए से कम में Punch के CNG-AMT वेरिएंट का विकल्प भी मिल जाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.60 लाख रुपए से शुरू होती है।




