मध्य प्रदेश में कांग्रेस लगातार चुनाव में हार का सामना कर रही है। फिर सत्ता में वापसी के लिए संगठन के सशक्तीकरण के साथ विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने के प्रयास किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में युवा और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने और उनके मुद्दों को चिह्नित करने के लिए संवाद कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया है।
इसके लिए युवा समिति के बाद अब महिला समिति बनाई जा रही है। इसमें सभी वर्गों की महिलाओं को शामिल करके उन्हें अलग-अलग क्षेत्र सौंपे जाएंगे। ये वहां संवाद कार्यक्रम करेंगी। वहीं, युवाओं को लेकर एक माह तक अलग-अलग कार्यक्रम होंगे।







