बलिया में शादी समारोह के दौरान बराती-घराती में मारपीट, दो युवक घायल

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार क्षेत्र स्थित नगर पंचायत रतसर के वार्ड नंबर-3 शिवपुरी में शुक्रवार रात एक शादी समारोह के दौरान बराती और घराती पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें बरात पक्ष के दो युवक घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, शिवपुरी निवासी खेदू राजभर के यहां जनऊपुर गांव निवासी मोहन राजभर अपने पुत्र की बरात लेकर पहुंचे थे। द्वारपूजा की रस्म शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद भोजन कार्यक्रम के दौरान तिलक समारोह से जुड़ी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने के साथ ही माहौल तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुई मारपीट में बरात पक्ष के दो युवक घायल हो गए।

घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालात बिगड़ते देख कुछ बराती मौके से निकलने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस की मौजूदगी और हस्तक्षेप के बाद माहौल सामान्य हुआ, जिसके बाद शादी समारोह को शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल बना हुआ है।#Ballia #WeddingClash #BaratiVsGharati #UPNews #Garwar #Ratsar #MarriageDispute #LocalNews #BreakingNews #BalliaNews

Leave a Comment

शहर चुनें