डीयू एडमिशन 2026: CSAS पोर्टल शुरू, CUET UG स्कोर के आधार पर होंगे दाखिले

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल शुरू कर दिया है, जिसके माध्यम से सभी अंडरग्रेजुएट कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस वर्ष भी सभी दाखिले केवल CUET UG 2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर किए जाएंगे। डीयू के 70 से अधिक संबद्ध कॉलेजों में संचालित 79 स्नातक पाठ्यक्रमों में करीब 71 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 21 जुलाई से प्रस्तावित है। ऐसे में अभ्यर्थियों को समय रहते अपनी प्रोफाइल और पसंदीदा कॉलेजों एवं पाठ्यक्रमों का चयन पूरा करने की सलाह दी गई है।

CSAS पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले विश्वविद्यालय के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर जाएं।
  • CUET UG 2026 का आवेदन संख्या और आवश्यक विवरण दर्ज कर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद CSAS पोर्टल पर अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरकर प्रोफाइल तैयार करें।
  • अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रमों का चयन करें तथा प्राथमिकता क्रम निर्धारित करें।
  • सभी विकल्पों को सावधानीपूर्वक भरने के बाद आवेदन फॉर्म जमा कर दें।
  • इसके बाद सीट आवंटन प्रक्रिया के तहत जारी होने वाली सूची का इंतजार करें।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन के दौरान सभी जानकारी सही और अद्यतन दर्ज करें, ताकि सीट आवंटन के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।#DUAdmission2026 #CSAS #DelhiUniversity #CUETUG2026 #UGAdmission #CollegeAdmission #EducationNews #DU #Admissions #Students

Leave a Comment

शहर चुनें