क्या कोई भूतिया कार किसी फिल्म की लीड स्टार बन सकती है? ये सुनकर भी थोड़ा अटपटा सा लगता है, लेकिन ऐसा हुआ है। कई सालों पहले बॉलीवुड में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें एक हीरो और हीरोइन से ज्यादा कार की चर्चा हुई थी, क्योंकि उसका मॉडल और कलर दोनों बहुत अट्रेक्टिव था।
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 21 साल पहले रिलीज हुई 15 करोड़ के बजट में बनी मूवी में 2 करोड़ का खर्चा तो मेकर्स ने सिर्फ एक कार को बनाने में किया था। हालांकि, जब मूवी रिलीज हुई तो कार की कीमत 35 लाख भी नहीं रह गई, जिसकी वजह से इसे अंत में कबाड़ में जाना पड़ा। कौन सी थी वह फिल्म जिसकी असली हीरो थी कार, पढ़ें डिटेल्स:21 साल पहले भूतिया कार के इर्द-गिर्द घूमी थी कहानी
अब्बास-मस्तान और कार का प्रेम कितना ज्यादा है, इसका अंदाजा आप सैफ अली खान और अक्षय की फिल्म ‘रेस’ से लगा सकते हैं। हालांकि, हम जिस मूवी का जिक्र अपने इस लेख में कर रहे हैं वह ‘रेस’ नहीं, बल्कि साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘टार्जन द वंडर कार’ थी, जिससे वत्सल सेठ और आयशा टाकिया ने डेब्यू किया था। इस मूवी में अजय देवगन नजर आए थे।कहानी एक ऐसे लड़के के पिता (अजय देवगन) की है, जो एक कार बनाने वाली कंपनी में काम करता है और एक नया मॉडल बनाता है। एक दिन उसे पता चलता है कि उसकी कार का मॉडल चुराकर किसी और को बेचा गया है। इसके खिलाफ वह अपनी आवाज उठाता है, लेकिन उसे मार दिया जाता है और कार को नदी में एक्सीडेंट दिखाने के लिए फेंक दिया जाता है। अब्बास-मस्तान और कार का प्रेम कितना ज्यादा है, इसका अंदाजा आप सैफ अली खान और अक्षय की फिल्म ‘रेस’ से लगा सकते हैं। हालांकि, हम जिस मूवी का जिक्र अपने इस लेख में कर रहे हैं वह ‘रेस’ नहीं, बल्कि साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘टार्जन द वंडर कार’ थी, जिससे वत्सल सेठ और आयशा टाकिया ने डेब्यू किया था। इस मूवी में अजय देवगन नजर आए थे।कहानी एक ऐसे लड़के के पिता (अजय देवगन) की है, जो एक कार बनाने वाली कंपनी में काम करता है और एक नया मॉडल बनाता है। एक दिन उसे पता चलता है कि उसकी कार का मॉडल चुराकर किसी और को बेचा गया है। इसके खिलाफ वह अपनी आवाज उठाता है, लेकिन उसे मार दिया जाता है और कार को नदी में एक्सीडेंट दिखाने के लिए फेंक दिया जाता है।