सहारनपुर: गोगा की म्हाड़ी परिसर में नमाज पढ़ने के मामले में महिला गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सहारनपुर। गंगोह रोड स्थित गोगा की म्हाड़ी परिसर में नमाज अदा करने के मामले में पुलिस ने 53 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की जांच पुलिस द्वारा जारी है।

यह मामला उस समय चर्चा में आया था, जब करीब पांच दिन पहले सोशल मीडिया पर कुछ मुस्लिम महिलाओं के म्हाड़ी परिसर में नमाज अदा करने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद म्हाड़ी सभा समिति के अध्यक्ष की ओर से कुतुबशेर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच की जिम्मेदारी मानकमऊ चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह मलिक को सौंपी गई। पुलिस ने घटना के बाद शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी महिला की पहचान की गई।

पुलिस ने यासमीन बेगम, निवासी बांस तरसान छत्ता जम्बूदास, को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह चार महिलाओं के साथ म्हाड़ी परिसर गई थी। उसके अनुसार, साथ मौजूद दो महिलाएं उसकी सगी बहनें थीं, जो दूसरे जिले से उसके घर आई हुई थीं।

आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर “कपिल फन प्वाइंट” नाम से एक विज्ञापन देखा था, जिसके आधार पर वह वहां पहुंची। उसका दावा है कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि संबंधित परिसर में मंदिर भी स्थित है।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।#Saharanpur #UPNews #BreakingNews #CrimeNews #ViralVideo #PoliceAction #UttarPradesh #LawAndOrder #LatestNews #SaharanpurNews

Leave a Comment

शहर चुनें