आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त का थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, सफाई में बोले- चालक को रोकने के लिए उठाना पड़ा सख्त कदम

टाइटल

आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त का थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, सफाई में बोले- चालक को रोकने के लिए उठाना पड़ा सख्त कदम

न्यूज़ स्क्रिप्ट

इंटरनेट मीडिया पर आबकारी विभाग के मंडल के सहायक आयुक्त राजकिशोर सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह एक ट्रक चालक को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद उनके व्यवहार और सरकारी कार्य के दौरान निजी वाहन के उपयोग को लेकर विभिन्न तरह के सवाल उठने लगे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सहायक आयुक्त राजकिशोर सिंह ने बताया कि सठियांव टोल प्लाजा के पास ट्रक को जांच के लिए रुकने का संकेत दिया गया था, लेकिन चालक वाहन लेकर वहां से भागने लगा।

उनके अनुसार, ट्रक का करीब आठ से दस किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे रोका गया। जांच के दौरान चालक नशे की हालत में मिला। दस्तावेजों की जांच और पूछताछ के दौरान वह स्पष्ट जवाब देने के बजाय टालमटोल करता रहा।

सहायक आयुक्त ने कहा कि चालक को डराने और नियंत्रित करने के उद्देश्य से केवल एक थप्पड़ मारा गया था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चालक के साथ किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई थी।

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है।#ViralVideo #ExciseDepartment #RajkishoreSingh #TruckDriver #Azamgarh #SocialMedia #BreakingNews #UttarPradesh #Excise #ViralNews

Leave a Comment

शहर चुनें