हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कुल्लू की गड़सा घाटी में 10 पुलियां बहीं, कई गांवों का संपर्क टूटा

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिला कुल्लू की गड़सा घाटी में बादल फटने की घटना से भारी तबाही मच गई। गड़सा घाटी के शिलानाल और मनिहार क्षेत्र में बादल फटने के बाद गड़सा नाले में अचानक आई बाढ़ ने व्यापक नुकसान पहुंचाया। बाढ़ के तेज बहाव में करीब 10 छोटी पुलियां बह गईं।

बाढ़ की आशंका होते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत एक-दूसरे को सतर्क किया। नाले के किनारे रहने वाले ग्रामीण समय रहते अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली।

तेज बहाव के साथ नाले में बड़ी मात्रा में मलबा और उखड़े हुए पेड़ भी बहकर आ गए। इससे बाढ़ का प्रभाव और अधिक बढ़ गया। पुलियां बह जाने के कारण कई इलाकों में आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है।

स्कूल और अस्पताल पहुंचना हुआ मुश्किल

बाढ़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन पुलियां बह जाने से कई घरों और गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क पूरी तरह कट गया है। इसके चलते ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया है। अब बच्चों के स्कूल आने-जाने के साथ-साथ मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है#HimachalPradesh #Kullu #Cloudburst #Monsoon #FlashFlood #GarshaValley #RainAlert #HimachalNews #NaturalDisaster #HindiNews


Leave a Comment

शहर चुनें