राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) पर उपेड़ा फ्लाईओवर के ऊपर मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजस्थान के एक मंदिर के पुजारी की मौत हो गई। थार वाहन का पंचर टायर बदलने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर बाबूगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि राजस्थान नंबर RJ-02 UA-7284 की थार का टायर हाईवे पर पंचर हो गया था। इसके बाद चालक फ्लाईओवर पर वाहन को जैक की मदद से उठाकर स्टेपनी बदल रहा था।
अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात वाहन ने चालक को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो चालक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जबकि थार वाहन भी क्षतिग्रस्त था।
घायल को तत्काल एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में मृतक की पहचान करीब 60 वर्षीय भगवान दास के रूप में हुई, जो राजस्थान के दौसा जिले के ग्राम लिलोज निवासी थे और वहां स्थित बालाजी मंदिर में पुजारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
फिलहाल पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है तथा मामले की जांच की जा रही है।#NH9 #RoadAccident #Hapur #Babugarh #Rajasthan #BalajiTemple #RoadSafety #AccidentNews #UttarPradesh #HindiNews