राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: रिपोर्ट आते ही दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और राज्य सरकार इस पूरे प्रकरण को पूरी गंभीरता के साथ देख रही है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) अपनी जांच कर रहा है और रिपोर्ट सामने आने के बाद किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

गुरुवार को बरौधा कचार स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पंकज चौधरी ने कहा कि राम मंदिर देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे संवेदनशील मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि कानून सभी के लिए समान है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि अयोध्या राम मंदिर का संचालन मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से किया जाता है और मंदिर की सभी व्यवस्थाएं ट्रस्ट के अधीन संचालित होती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और एसआईटी की जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।#RamMandir #Ayodhya #RamMandirDonation #BJP #PankajChaudhary #SITInvestigation #UttarPradesh #BreakingNews #HindiNews #AyodhyaNews

Leave a Comment

शहर चुनें