BSNL का सैटेलाइट फोन लॉन्च: बिना मोबाइल टावर भी होगी कॉलिंग, आपदा के समय बनेगा संचार का सहारा

चक्रवात और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान संचार व्यवस्था प्रभावित होने की चुनौती से जूझ रहे ओडिशा के लिए सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL ने एक अहम पहल की है। कंपनी ने 1.34 लाख रुपये कीमत वाला सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है, जो पारंपरिक मोबाइल टावरों पर निर्भर रहने के बजाय सीधे सैटेलाइट नेटवर्क से जुड़कर कॉलिंग की सुविधा प्रदान करेगा।

इस तकनीक की मदद से उन क्षेत्रों में भी संचार सेवाएं जारी रह सकेंगी, जहां चक्रवात, बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण मोबाइल टावर और फाइबर नेटवर्क पूरी तरह ठप हो जाते हैं।

सीधे सैटेलाइट नेटवर्क से करेगा कनेक्ट

ओडिशा के तटीय जिलों में हर साल आने वाले चक्रवातों के दौरान मोबाइल टावर और फाइबर नेटवर्क को भारी नुकसान पहुंचता है। इसके चलते राहत एवं बचाव कार्यों के दौरान संचार व्यवस्था बाधित हो जाती है, जिससे प्रशासनिक एजेंसियों के समन्वय में कठिनाई आती है।

ऐसे हालात में जिला प्रशासन, पुलिस, ओड्राफ (ODRAF), एनडीआरएफ (NDRF) और अन्य राहत एजेंसियों के बीच निर्बाध संपर्क बनाए रखने के लिए BSNL का नया सैटेलाइट फोन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। माना जा रहा है कि यह डिवाइस आपदा प्रबंधन के दौरान प्रभावी और विश्वसनीय संचार सुनिश्चित करने में मददगार साबित होगा।#BSNL #SatellitePhone #Odisha #Technology #DisasterManagement #Cyclone #SatelliteCommunication #TechNews #HindiNews #LatestNews

Leave a Comment

शहर चुनें