देहरादून को आज मिलेगी हर्रावाला रेलवे स्टेशन की सौगात, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

देहरादून को शुक्रवार को नए हर्रावाला रेलवे स्टेशन की सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से इस अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे।

हर्रावाला रेलवे स्टेशन के शुरू होने से देहरादून रेल नेटवर्क को बड़ी सुविधा मिलेगी। नए स्टेशन के विकसित होने के बाद अधिक कोच वाली ट्रेनों के संचालन का रास्ता आसान होगा और यात्रियों की क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी।

फिलहाल देहरादून रेलवे स्टेशन पर अधिकतम 18 कोच वाली ट्रेनों का संचालन हो पा रहा है। हर्रावाला रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है। स्टेशन को वातानुकूलित बनाने के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

नए स्टेशन के शुरू होने से देहरादून में बढ़ते यात्री दबाव को कम करने में मदद मिलेगी और रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

#DehradunNews #HarrawalaRailwayStation #PMModi #IndianRailways #UttarakhandNews #RailwayUpdate

Leave a Comment

शहर चुनें