झारखंड सरकार ने विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैक्लुस्कीगंज को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर पहचान दिलाने की दिशा में पहल तेज कर दी है। ‘गोरों का गांव’ और ‘मिनी लंदन’ के नाम से प्रसिद्ध मैक्लुस्कीगंज के पर्यटन विकास को लेकर सरकार ने नई रणनीति पर काम शुरू किया है।
इसी क्रम में नगर विकास, आवास, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू गुरुवार को मैक्लुस्कीगंज पहुंचे। उन्होंने डाक बंगला परिसर में एंग्लो-इंडियन समुदाय के लोगों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र के पर्यटन विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान मैक्लुस्कीगंज की ऐतिहासिक विरासत, पर्यटन संभावनाओं और क्षेत्र को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सरकार का उद्देश्य इस क्षेत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है।
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आगमन पर स्थानीय प्रशासन और समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया। अंचलाधिकारी प्रणव अम्बष्ट, खलारी इंस्पेक्टर राम कुमार वर्मा, मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा, पुतुल देवी, पुष्पा खलखो और जितेंद्र नाथ पांडे समेत कई लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का अभिनंदन किया।
वहीं, एंग्लो-इंडियन समुदाय की ओर से एशले गोम्स, डेनिश मेरेडिथ, किटी टेक्सरा, नेल्सन पॉल गॉर्डन, लेजली मेरेडिथ और अनिल गंझू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।#McCluskieganj #JharkhandNews #TourismDevelopment #JharkhandTourism #MiniLondon #TravelNews



