कृषि विभाग की ओर से संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) योजना के तहत किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ दिया जाएगा। उप कृषि निदेशक डॉ. एस.के. सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन और अन्य एकल कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि फार्म मशीनरी बैंक और कस्टम हायरिंग सेंटर की परियोजना लागत 10-10 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा पात्र किसान कृषि ड्रोन सहित अन्य कृषि उपकरणों पर भी अनुदान का लाभ ले सकेंगे।
वहीं, प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप योजना के तहत फसल अवशेष प्रबंधन से जुड़े एकल कृषि यंत्र, 30 लाख रुपये लागत वाले कस्टम हायरिंग सेंटर और 100 लाख रुपये लागत वाले एग्रीग्रेटर परियोजनाओं पर भी अनुदान दिया जाएगा।
कृषि विभाग ने इन योजनाओं के लिए बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक किसान 10 अगस्त तक किसान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर बुकिंग करा सकते हैं। लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।AgricultureNews #FarmerScheme #SMAM #KrishiYantra #AgriculturalMechanization #KisanYojana




