बुंदेलखंड में विकास की रफ्तार बढ़ाने की दिशा में योगी सरकार ने एक अहम पहल की है। सरकार ने जिले की दिव्यांग छात्राओं को मुफ्त मोटराइज्ड ई-ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इस योजना से दिव्यांग छात्राओं को शिक्षा के लिए आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
सरकार की इस पहल को दिव्यांग छात्राओं के लिए शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्कूल, कॉलेज और तकनीकी प्रशिक्षण केंद्रों में पढ़ाई करने वाली दिव्यांग छात्राओं को अब आवागमन की समस्या से निजात दिलाने के लिए डिजिटल ई-ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी।
जिले में सदर, तिंदवारी, बबेरू और नरैनी समेत कुल विधानसभा क्षेत्रों की छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से स्कूल, कॉलेज और तकनीकी ट्रेनिंग सेंटर जाने वाली 20-20 दिव्यांग छात्राओं का चयन कर उन्हें मोटराइज्ड ई-ट्राईसाइकिल दी जाएगी।
इस योजना से दिव्यांग छात्राओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने में सुविधा मिलेगी और वे बिना किसी बाधा के अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकेंगी।YogiGovernment #BundelkhandNews #DivyangStudents #UPNews #ETricycleScheme #WomenEmpowerment




