मेरठ के सरधना कस्बे में थाना के पीछे स्थित संत जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शनिवार सुबह लो वोल्टेज की समस्या के चलते छात्राओं को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। बिजली का वोल्टेज इतना कम था कि कक्षाओं में लगे पंखे बेहद धीमी गति से चलते रहे, जिससे छात्राओं की परेशानी बढ़ गई।
गर्मी और उमस के कारण कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद कॉलेज परिसर में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया।
कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. मोनिका शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह से ही बिजली के एक फेस में खराबी आने के कारण पूरे परिसर में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। उन्होंने बताया कि करीब साढ़े दस बजे तक कक्षाओं में लगे पंखे बहुत धीमी गति से चल रहे थे।
उन्होंने कहा कि तेज गर्मी और उमस के चलते कई छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी मामले की जानकारी ली गई। कॉलेज प्रबंधन की ओर से बिजली समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग को अवगत कराया गया।
#SardhanaNews #MeerutNews #CollegeNews #PowerProblem #StudentIssue #UPNews




