एनसीओईए के बैनर तले नुक्कड़ सभा, राष्ट्रपति से हस्तक्षेप और बिना शर्त रिहाई की उठी मांग
सीटू के आह्वान पर सोमवार को एनसीओईए अरगड़ा के बैनर तले गिद्दी चौक पर नुक्कड़ सभा आयोजित कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पर्यावरणविद् एवं शिक्षा सुधार के पक्षधर सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी और छात्र आंदोलनों पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की।
सभा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए सोनम वांगचुक को अविलंब बिना शर्त रिहा करने तथा लोकतांत्रिक आंदोलनों पर दमनात्मक कार्रवाई बंद करने की अपील की।
‘संवाद की जगह दमन का रास्ता अपना रही सरकार’
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए एनसीओईए के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों से बातचीत करने के बजाय केंद्र सरकार दमनात्मक रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध और संवाद का सम्मान किया जाना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और जन आंदोलनों पर कार्रवाई रोकने की मांग दोहराई।CITU #SonamWangchuk #Protest #Democracy #GiddiNews #NCOEA







