केंद्र सरकार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से इंजन खराब होने या वाहनों के बीच रास्ते में बंद पड़ने जैसी किसी भी समस्या का कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आया है। सरकार ने यह जानकारी देशभर में चल रहे 23 करोड़ से अधिक वाहनों के अध्ययन और उनके उपयोग से मिले अनुभवों के आधार पर दी है।
राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बताया कि देश में 20 करोड़ से अधिक दोपहिया वाहन और 3 करोड़ से ज्यादा पेट्रोल कारें E20 पेट्रोल पर चल रही हैं। इनमें वे पुराने वाहन भी शामिल हैं, जिनका निर्माण E20 ईंधन मानक लागू होने से पहले हुआ था।
सरकार के अनुसार, बड़ी संख्या में वाहन E20 पेट्रोल का सफलतापूर्वक इस्तेमाल कर रहे हैं और अब तक इंजन खराब होने या वाहनों के अचानक बंद होने जैसी शिकायतों को प्रमाणित करने वाला कोई डेटा उपलब्ध नहीं है।#E20Petrol #PetrolNews #GovernmentUpdate #FuelPolicy #AutomobileNews







