झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोलेबिरा–सिमडेगा मुख्य मार्ग पर नवाटोली आम बगीचा के समीप कंटेनर और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंटेनर (MH 04 MR 4996) मुंबई से रांची की ओर कुरियर का सामान लेकर जा रहा था। वहीं ट्रेलर (RJ 33 GH 3855) राजस्थान से राउरकेला की ओर जा रहा था। इसी दौरान नवाटोली आम बगीचा के पास दोनों भारी वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू कराई, जिसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया गया।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या वाहन नियंत्रण बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।#Simdega #RoadAccident #JharkhandNews #ContainerAccident #TrailerAccident #Kolebira #BreakingNews #RoadSafety #HindiNews #AccidentNews








