दिल्ली में बारिश का असर: MCD ने अधिकारियों-कर्मचारियों की सभी छुट्टियां रद्द कीं

राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश, जलभराव और आपदा प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों के बीच दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। नगर निगम ने मानसून के दौरान राहत एवं आपात सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से अधिकारियों और कर्मचारियों की सभी छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं।

केंद्रीय स्थापना विभाग की ओर से जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि मानसून के दौरान नगर सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए और आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके, इसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। निगम का उद्देश्य राहत एवं बचाव कार्यों को निर्बाध रूप से संचालित करना है।

आदेश के मुताबिक, पहले से स्वीकृत सभी सामान्य अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त माने जाएंगे। इसके अलावा, अगले आदेश तक नए अवकाश आवेदन भी स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

हालांकि, गंभीर चिकित्सीय आपातस्थिति, मातृत्व अवकाश, पितृत्व अवकाश या अन्य वास्तविक मानवीय आधार पर संबंधित विभागाध्यक्ष की पूर्व अनुमति से मामले-दर-मामले छुट्टी दी जा सकती है। ऐसे प्रत्येक मामले की जानकारी केंद्रीय स्थापना विभाग को देना भी अनिवार्य होगा।

एमसीडी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि मानसून और आपदा प्रबंधन से संबंधित सेवाओं के मद्देनजर वे नियमित समय पर अपने कार्यालय पहुंचें। साथ ही, सभी कर्मचारियों के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराना भी अनिवार्य किया गया है।#DelhiRain #MCD #DelhiMonsoon #Waterlogging #DelhiNews #MonsoonAlert #DisasterManagement #MunicipalCorporation #DelhiWeather #BreakingNews

Leave a Comment

शहर चुनें