पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध की गूंज अब अमृतसर तक पहुंच गई है। आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर वाल्मीकि संगठनों का धरना शहर के भंडारी पुल पर लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी अपने आंदोलन को और तेज करने की तैयारी में हैं।
धरने पर बैठे संगठनों ने पहले ही घोषणा की थी कि शनिवार को वे शहर के विधायकों के आवासों के बाहर कूड़ा डालकर और सीवरेज जाम कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इस ऐलान के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं।
इसी के मद्देनजर विधानसभा हलका उत्तरी से विधायक डॉ. अजय गुप्ता के कैनाल कॉलोनी स्थित सरकारी आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या कानून-व्यवस्था की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने पर अड़े हुए हैं।#Barnala #Amritsar #PunjabNews #ValmikiSamaj #Lathicharge #Protest #PunjabPolice #BreakingNews #IndiaNews #BarnalaProtest