संजय सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के मामले में वांछित और 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी जितेंद्र यादव उर्फ जीतू को शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार करगुवांजी से भगवानपुरा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान हुई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
घायल आरोपी को प्राथमिक कार्रवाई के बाद उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर का निवासी है। उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, तीन चेक और एक थार जीप बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी इसी थार वाहन से घटनास्थल से फरार होने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।#SanjaySinghMurder #PoliceEncounter #JitendraYadav #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #Encounter #HindiNews #LawAndOrder #CrimeUpdate