तेलंगाना के वारंगल में एक कथित घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। आरोप है कि पुलिस पेट्रोलिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली मोटरसाइकिल का उपयोग कमर्शियल Rapido राइड देने के लिए किया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, एक यात्री ने वारंगल के अंबेडकर जंक्शन से सुबेदारी तक जाने के लिए Rapido ऐप के जरिए 26 रुपये की राइड बुक की थी। यात्री उस समय हैरान रह गया, जब राइडर कथित तौर पर पुलिस की मोटरसाइकिल लेकर मौके पर पहुंचा।
बताया जा रहा है कि बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर TS 09 PC 2795 है और यह वाहन एनुमामूला पुलिस स्टेशन से संबद्ध बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और सरकारी वाहन के कथित दुरुपयोग को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
हालांकि, मामले में अभी तक संबंधित अधिकारियों की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल वायरल वीडियो और उससे जुड़े दावों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।#Telangana #Warangal #Rapido #PoliceBike #ViralVideo #BreakingNews #TelanganaNews #HindiNews #TrendingNews #NewsUpdate