बुर्का पहनकर दूसरी बार कांवड़ यात्रा पर निकलीं तमन्ना मलिक, पति संग हरिद्वार से लेंगी गंगाजल

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली क्षेत्र की रहने वाली मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक एक बार फिर अपनी कांवड़ यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। तमन्ना बुधवार को अपने पति अमन त्यागी के साथ हरिद्वार पहुंचीं, जहां से वह गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा शुरू करेंगी।

तमन्ना मलिक ने इस बार भी बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने का फैसला किया है। गुरुवार को वह अपने पति के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर गाजियाबाद के लिए रवाना होंगी। इस यात्रा में मुस्लिम महिला अनिसा बानो के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

इस संबंध में स्वामी रामविशाल दास महाराज ने बताया कि तमन्ना मलिक और उनके पति हरिद्वार पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि दंपती के कार्यक्रम की पूरी जानकारी प्रशासन को पहले से दे दी गई थी और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यात्रा की अनुमति मिल गई है। वहीं, तमन्ना और अमन त्यागी का भी दावा है कि उन्हें हरिद्वार से कांवड़ उठाने के लिए पुलिस प्रशासन की अनुमति प्राप्त हो चुकी है।

यह तमन्ना मलिक की दूसरी कांवड़ यात्रा होगी। इससे पहले फाल्गुन मास में आयोजित कांवड़ यात्रा के दौरान भी उन्होंने बुर्का पहनकर हरिद्वार से गंगाजल लाया था। उस समय उन्होंने करीब पांच दिन की पैदल यात्रा पूरी करते हुए महाशिवरात्रि के अवसर पर संभल स्थित नैमिषारण्य प्राचीन तीर्थ मंदिर में भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक किया था।

तमन्ना की पिछली कांवड़ यात्रा भी काफी चर्चा में रही थी और इस बार उनकी दूसरी यात्रा को लेकर भी लोगों की नजरें बनी हुई हैं।#KanwarYatra #TamannaMalik #Haridwar #BolBam #ShivBhakti #Sambhal #AmanTyagi #GangaJal #UPNews #Kanwar2026

Leave a Comment

शहर चुनें