दिल्ली में बारिश और जलभराव के बीच बढ़ा पेट की बीमारियों का खतरा, OPD में 20% मरीज बढ़े

राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश और जगह-जगह जलभराव के बीच जलजनित और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। अस्पतालों की ओपीडी में पिछले एक सप्ताह के दौरान दस्त, उल्टी, पेट दर्द, बुखार और गैस्ट्रोएंटेराइटिस जैसी समस्याओं के मरीजों की संख्या में करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी सामने आई है।

बदलते मौसम के कारण वायरल संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही दूषित पानी और संक्रमित भोजन का सेवन करने से होने वाली बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

दूषित पानी और भोजन से बढ़ सकता है संक्रमण

आरएमएल अस्पताल के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमेश मीणा के अनुसार, मौसम में बदलाव के बीच अस्पताल की ओपीडी में एलर्जिक राइनाइटिस, वायरल हेपेटाइटिस, गैस्ट्रोएंटेराइटिस और त्वचा संबंधी एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी है।

उन्होंने बताया कि दूषित पानी अथवा संक्रमित भोजन के सेवन से डायरिया और गैस्ट्रोएंटेराइटिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन स्थितियों में शरीर से अधिक मात्रा में पानी और इलेक्ट्रोलाइट निकलने के कारण डिहाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन का खतरा बढ़ जाता है।

बारिश और जलभराव के दौरान स्वच्छ पानी का सेवन, भोजन की स्वच्छता और व्यक्तिगत साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना संक्रमण से बचाव में महत्वपूर्ण हो सकता है।DelhiRain #DelhiWeather #Waterlogging #Gastroenteritis #Diarrhea #HealthNews #Monsoon #DelhiNews #ViralInfection #RainAlert

Leave a Comment

शहर चुनें