श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति के लिए 9 अगस्त से कारसेवा, संतों ने भरी हुंकार

श्रीकृष्ण जन्मस्थान की मुक्ति के लिए घोषित कारसेवा का शुभारंभ 9 अगस्त को गोवर्धन के जुल्हैंदी स्थित श्रीचित्रगुप्त पीठ से किए जाने की घोषणा की गई है। शुक्रवार को इस संबंध में वृंदावन में संत-महंतों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कारसेवा अभियान के शुभारंभ को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार श्रीचित्रगुप्त पीठ के आश्रम परिसर में हवन-पूजन किया जाएगा। साथ ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान से जुड़े कानूनी मामले में जल्द निर्णय होने की प्रार्थना की जाएगी।

पत्थर पहुंचे तो होगा शिलापूजन

कारसेवा के शुभारंभ के दिन यदि निर्माण के लिए पत्थर पहुंचते हैं तो उनका शिलापूजन भी किए जाने की बात कही गई है। पीठाधीश्वर का कहना है कि जब तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक आश्रम परिसर में लगातार हवन का आयोजन जारी रहेगा।

4 जुलाई को की गई थी कारसेवा की घोषणा

श्रीकृष्ण जन्मस्थान की मुक्ति को लेकर श्रीचित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी डॉ. सच्चिदानंद महाराज ने 4 जुलाई को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तर्ज पर कारसेवा शुरू करने की घोषणा की थी। इस अभियान को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का भी समर्थन मिला है।

KrishnaJanmabhoomi #KrishnaJanmasthan #Mathura #Govardhan #KarSeva #SanatanDharma #Vrindavan #HinduReligion #MathuraNews #UPNews

Leave a Comment

शहर चुनें