कानपुर के चकेरी क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई। दहेली सुजानपुर के पास हाईवे पर स्कूटर सवार युवती का बैग ट्रक में फंस गया। इससे वह स्कूटर से सड़क पर गिर गई और करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई। इसी दौरान वह ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।
हादसे के दौरान स्कूटर चला रहा उसका सहकर्मी भी दूसरी तरफ गिर गया, जिससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया, जबकि घायल युवक को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
ड्यूटी से घर लौट रही थी नेहा
चकेरी के घाऊखेड़ा निवासी कंपनी से सेवानिवृत्त रामबाबू चौरसिया की 25 वर्षीय बेटी नेहा रावतपुर स्थित एक पैथोलॉजी में काम करती थी। उसके मामा शिवकुमार ने बताया कि नेहा रोजाना स्कूटर से ड्यूटी पर जाती थी।
शुक्रवार रात ड्यूटी खत्म होने के बाद नेहा अपने सहकर्मी मंगला विहार निवासी राहुल के साथ स्कूटर से घर लौट रही थी। दोनों दहेली सुजानपुर के पास हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान नेहा का बैग ट्रक में फंस गया और वह स्कूटर से नीचे गिर गई।
ट्रक की चपेट में आने के बाद नेहा करीब 20 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। इसके बाद वह ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। हादसे में उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज समेत अन्य माध्यमों से चालक की पहचान और तलाश में जुटी है।#Kanpur #KanpurNews #Chakeri #RoadAccident #KanpurAccident #UttarPradeshNews #AccidentNews #RoadSafety #ChakeriNews #UPNews