बहराइच के कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र में शुक्रवार को एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव जंगल में बरगद के पेड़ से लटका मिला। शव घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर मामले की जांच शुरू की।
मृतक की पहचान ग्राम पंचायत रामनगर के निधिपुरवा निवासी किशोरी लाल के रूप में हुई है। परिवार की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
ढाई साल से बीमारी से परेशान था
मृतक के भाई अर्जुन कुमार ने पुलिस को बताया कि किशोरी लाल पिछले करीब ढाई वर्ष से बीमार चल रहे थे। बीमारी के कारण वह काफी परेशान रहते थे। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह वह बिना किसी को बताए घर से जंगल की ओर चले गए।
कुछ समय बाद जंगल में बरगद के पेड़ पर उनका शव फंदे से लटका मिला। परिवार की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया।
कोतवाली प्रभारी यतींद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।#Bahraich #BahraichNews #Murtiha #UPNews #CrimeNews #PoliceInvestigation #UttarPradeshNews #LatestNews #LocalNews #BreakingNews