अबान के जनाजे में शामिल होने प्रयागराज रवाना हुआ अली अहमद, हाईकोर्ट ने दी पैरोल

माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को छोटे भाई अबान अहमद के जनाजे और सुपुर्द-ए-खाक की रस्म में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह झांसी जिला जेल से प्रयागराज रवाना किया गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अली अहमद को इस उद्देश्य से अस्थायी पैरोल मंजूर की है।

अली अहमद को सुबह करीब 9:25 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस के वाहन से प्रयागराज के लिए रवाना किया गया।

पूरी तरह सुरक्षा घेरे में रहा अली

अली अहमद की प्रयागराज रवानगी के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए थे। सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त रही कि आम लोगों के साथ-साथ मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों को भी अली की एक झलक तक नहीं मिल सकी।

जिस वाहन से अली अहमद को जेल से बाहर ले जाया गया, उसे चारों ओर से पूरी तरह ढककर रखा गया था। सुरक्षा कारणों से वाहन के भीतर बैठे अली का चेहरा भी किसी को दिखाई नहीं दिया।

पुलिस ने उसकी आवाजाही को पूरी तरह गोपनीय रखते हुए सुरक्षा घेरे में प्रयागराज के लिए रवाना किया। अली को अपने छोटे भाई अबान अहमद के जनाजे में शामिल होने के बाद दोबारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत जेल लौटना होगा।AliAhmed #AtiqAhmed #Prayagraj #JhansiJail #AbanAhmed #Parole #UPNews #CrimeNews #BreakingNews #AllahabadHighCourt

Leave a Comment

शहर चुनें