वाराणसी में दालमंडी सड़क चौड़ीकरण की शुरुआत, 221 करोड़ की परियोजना का हुआ भूमि पूजन

वाराणसी में बहुप्रतीक्षित दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना की रविवार को औपचारिक शुरुआत हो गई। दालमंडी के चौक थाना क्षेत्र की ओर आयोजित कार्यक्रम में शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने भूमि पूजन कर परियोजना की शुरुआत की। भूमि पूजन के साथ ही मौके पर जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने और जमीन को समतल करने का काम भी शुरू कर दिया गया।

परियोजना की शुरुआत के मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। भूमि पूजन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘बम-बम बोल रहा है काशी’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। कार्यक्रम को लेकर इलाके में काफी हलचल देखने को मिली।

650 मीटर लंबी सड़क होगी 17.4 मीटर चौड़ी

दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के तहत करीब 650 मीटर लंबे मार्ग को चौड़ा कर 17.4 मीटर किया जाना है। परियोजना की अनुमानित लागत करीब 221 करोड़ रुपये बताई गई है।

रविवार सुबह चौक छोर पर विधायक नीलकंठ तिवारी ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। इसके बाद निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कार्यदायी संस्था की टीम की निगरानी में जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने और मार्ग को समतल करने का काम शुरू हुआ।

परियोजना से यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद

दालमंडी क्षेत्र वाराणसी के प्रमुख व्यावसायिक और भीड़भाड़ वाले इलाकों में शामिल है। सड़क चौड़ीकरण परियोजना के पूरा होने के बाद यहां यातायात व्यवस्था में सुधार और आवागमन को सुगम बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

परियोजना के तहत सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के साथ संबंधित निर्माण कार्य किए जाएंगे। रविवार को भूमि पूजन के साथ इसके जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू हो गई।#Varanasi #Dalmandi #DalmandiRoad #VaranasiNews #NeelkanthTiwari #UPNews #RoadWidening #DevelopmentNews #Kashi #VaranasiDevelopment

Leave a Comment

शहर चुनें