आयकरदाताओं को राहत देते हुए आयकर विभाग ने अपने ई-फाइलिंग पोर्टल पर एक नई सुविधा शुरू की है। अब करदाता कुछ खास आयकर आदेशों के खिलाफ रेक्टिफिकेशन (सुधार) के लिए सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले यह प्रक्रिया काफी लंबी और जटिल थी, जिसमें मैनुअल आवेदन या असेसिंग ऑफिसर (AO) के माध्यम से अनुरोध करना पड़ता था।
आयकर विभाग ने बताया कि नए फीचर के तहत TP (ट्रांसफर प्राइसिंग), DRP (डिस्प्यूट रेजोल्यूशन पैनल) और रिवीजन ऑर्डर से जुड़े रेक्टिफिकेशन आवेदन सीधे संबंधित प्राधिकरण को ई-फाइलिंग पोर्टल के जरिए भेजे जा सकते हैं। इस पहल से प्रक्रिया तेज और अधिक पारदर्शी होगी।
#IncomeTax #Efiling #TaxRelief #Rectification #ITDepartment #OnlineServices #TaxNews