दृढ़ इच्छाशक्ति की मिसाल बने मानवेंद्र सिंह, UPSC इंजीनियरिंग सर्विस में 112वीं रैंक

‘होनहार बिरवान के होत चिकने पात…’ यह कहावत 50 प्रतिशत दिव्यांग मानवेंद्र सिंह पर पूरी तरह खरी उतरती है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा में मानवेंद्र ने अपने मजबूत हौसले और मेहनत के दम पर सफलता हासिल की है। उन्होंने पहले ही प्रयास में सामान्य श्रेणी में 112वीं रैंक प्राप्त कर दिव्यांगता को पीछे छोड़ते हुए उपलब्धि का परचम लहराया है।

शहर की आवास विकास-प्रथम कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय मानवेंद्र बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के बल पर हर चुनौती को पार किया। मानवेंद्र ने सीबीएसई से संबद्ध खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से वर्ष 2017 में हाईस्कूल परीक्षा 10 CGPA के साथ उत्तीर्ण कर अपनी काबिलियत का परिचय दिया था। उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।#UPSCSuccess #ManavendraSingh #EngineeringServices #DivyangAchievement #InspirationStory #HardWork

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें