अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, पुष्पा 2 प्रीमियर में भगदड़ मामले में शामिल 23 आरोपियों में नाम

तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर, 2024 को उनके हैदराबाद स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। उन्हें 4 दिसंबर, 2024 को चिक्कड़पल्ली स्थित आरटीसी एक्स रोड्स के संध्या थिएटर में उनकी हिट फिल्म पुष्पा 2: द रूल के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

इस दर्दनाक घटना में रेवती नामक महिला की मौत हो गई और उनका नौ वर्षीय बेटा श्रीतेज गंभीर रूप से घायल हुआ।

हैदराबाद पुलिस ने मामले में दायर चार्जशीट में कुल 23 आरोपियों का नाम शामिल किया है, जिसमें अल्लू अर्जुन का नाम भी है। चिक्कड़पल्ली पुलिस द्वारा प्रस्तुत आरोपपत्र में अभिनेता के निजी सुरक्षा कर्मियों और थिएटर प्रबंधन को भी आरोपियों में शामिल किया गया है।

अल्लू अर्जुन को आरोपी संख्या 11 (ए-11) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, जबकि संध्या थिएटर प्रबंधन को इस मामले का मुख्य आरोपी बताया गया है।#AlluArjun, #Pushpa2, #HyderabadNews, #Chikkadpally, #FilmPremiereTragedy, #Bollywood, #TeluguCinema

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें