भारतीय मूल के CEO वरुण वुम्मादी से 3 मिलियन डॉलर की फिरौती की मांग, डेटा लीक की धमकी

भारतीय मूल के उद्यमी और सैन फ्रांसिस्को स्थित एआई स्टार्टअप कंपनी गीगा (Giga) के सीईओ वरुण वुम्मादी से कथित तौर पर भारी भरकम फिरौती की मांग की जा रही है। वुम्मादी का आरोप है कि कुछ लोगों ने उनकी कंपनी का संवेदनशील डेटा चुरा लिया है और अब उसी के आधार पर जबरन वसूली की कोशिश की जा रही है।

वरुण वुम्मादी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा कर इस पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनसे क्रिप्टोकरेंसी में 3 मिलियन डॉलर (करीब 26 करोड़ रुपये) की मांग की है। रकम न देने की स्थिति में कंपनी का संवेदनशील डेटा सार्वजनिक करने की धमकी दी जा रही है।

क्या है पूरा मामला

वरुण वुम्मादी के मुताबिक, आरोपियों ने पहले भी सोशल मीडिया पर कंपनी से जुड़ी झूठी और भ्रामक जानकारी साझा की थी। उन्होंने आशंका जताई कि चुराए गए डेटा को गलत संदर्भ में पेश कर जनता को गुमराह किया जा सकता है।

सीईओ ने कहा कि आरोपियों ने उन्हें एक अज्ञात क्रिप्टो वॉलेट का विवरण दिया है, जिसमें 3 मिलियन डॉलर ट्रांसफर करने के लिए कहा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर मांग पूरी नहीं की गई, तो डेटा को सार्वजनिक मंचों पर लीक कर दिया जाएगा।

इस घटना ने एक बार फिर टेक इंडस्ट्री में डेटा सुरक्षा और साइबर एक्सटॉर्शन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें