बांग्लादेश में छात्र नेता की हत्या, मुख्य आरोपी मेघालय बॉर्डर से भारत फरार: ढाका पुलिस का दावा

बांग्लादेश एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की चपेट में है। बीते सप्ताह दो छात्र नेताओं की गोली मारकर हत्या के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। इस बीच ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (DMP) ने छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या को लेकर बड़ा दावा किया है।

ढाका पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड में शामिल दो मुख्य आरोपी भारत फरार हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी मेघालय की सीमा के रास्ते भारत में दाखिल हुए हैं

बांग्लादेशी अधिकारियों का दावा

बांग्लादेश के एक प्रमुख अखबार द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, डीएमपी मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एसएन नजरुल इस्लाम ने बताया कि छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या में शामिल दो युवक—फैसल करीम मसूद और आलमगीर शेख—स्थानीय सहयोगियों की मदद से मेघालय बॉर्डर पार कर भारत भाग गए

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने हलुआघाट सीमा के जरिए भारत में प्रवेश किया। सीमा पार करने के बाद उन्हें एक व्यक्ति ने रिसीव किया, जिसके बाद वे टैक्सी के जरिए मेघालय के एक शहर की ओर रवाना हो गए

ढाका पुलिस ने यह भी कहा कि इस फरारी में मदद करने वाले दो लोगों को भारतीय अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। मामले में दोनों देशों की एजेंसियों के बीच समन्वय और सूचना साझा करने की प्रक्रिया जारी है।BangladeshViolence

StudentLeaderMurder

DhakaPolice

IndiaBangladesh

MeghalayaBorder

InternationalNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें