उन्नाव पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग: जंतर-मंतर पर AISA और AIPWA का जोरदार प्रदर्शन

उन्नाव पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपी को कड़ी सज़ा देने की मांग को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव विमेंस एसोसिएशन (AIPWA) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्नाव पीड़िता के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए दोषी को सख्त सज़ा देने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को ज़मानत दिए जाने के फैसले का कड़ा विरोध किया। उनका कहना था कि इतने गंभीर अपराध में दोषी ठहराए जा चुके व्यक्ति को जेल से बाहर आना न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

AISA और AIPWA के नेताओं ने कहा कि कुलदीप सिंह सेंगर जैसे दोषी को जेल में ही रहना चाहिए, क्योंकि ऐसे मामलों में ज़मानत देना न केवल पीड़िता के साथ अन्याय है, बल्कि इससे समाज में गलत संदेश भी जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के फैसले पीड़ितों का मनोबल तोड़ते हैं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए जा रहे दावों पर भी प्रश्नचिह्न लगाते हैं।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और मांग की कि पीड़ित को पूरा न्याय मिले तथा भविष्य में इस तरह के मामलों में दोषियों के साथ किसी भी प्रकार की नरमी न बरती जाए।UnnaoCase

JusticeForVictim

JantarMantar

WomenSafety

AISA

AIPWA

CrimeNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें