शिमला की बर्फीली पहाड़ियों और मिथिलांचल के दिल दरभंगा के बीच दूरी चाहे सैकड़ों किलोमीटर हो, लेकिन इस वक्त दोनों कुदरत की सर्दी से एक ही धागे में पिरो दिए गए हैं।
एक तरफ पहाड़ों की रानी शिमला, जहां गिरती बर्फ ने वादियों और जंगलों को सफेद चादर में लपेट दिया है। बर्फबारी के चलते शिमला में सैलानी और पर्यटक रोमांच का आनंद ले रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर दरभंगा, जहां पछुआ हवाओं की कनकनी और घने कोहरे ने जनजीवन की गति को धीमा कर दिया है।
दरभंगा के लोग अलाव और गर्म पेय के सहारे इस ‘कोल्ड डे’ से जूझ रहे हैं, जबकि शिमला में बर्फबारी ने सैलानियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह भर दिया है। उत्तर भारत की ये दो अलग-अलग भौगोलिक परिस्थितियां आज एक ही ठंड के धरातल पर दिखाई दे रही हैं—एक तरफ आसमान से गिरती बर्फ का रोमांच, तो दूसरी तरफ धरती पर पसरे घने कोहरे की सन्नाटेदार सर्दी।ShimlaSnow
DarbhangaFog
ColdWave
NorthIndiaWeather
WinterSeason
SnowfallNews
FogAlert