इंस्टाग्राम पर दिल्ली गोरक्षक दल से जुड़े दो युवकों की तस्वीरें लगाकर उनका सिर कलम करने की धमकी देने वाला एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। मामले का संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि आरोपी स्वयं को निर्दोष बता रहा है।
जानकारी के अनुसार, ‘अदनान 09 केकेडी’ यूज़र नेम से इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया 29 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ। वीडियो में दिल्ली गोरक्षक दल के दक्ष चौधरी और एक अन्य युवक की फोटो दिखाई दे रही है, जिस पर लाल रंग से क्रॉस का निशान लगाया गया है।
वीडियो में एक व्यक्ति चेतावनी भरे अंदाज़ में उंगली दिखाते हुए टहलता नजर आ रहा है, जिससे गंभीर आपराधिक धमकी का संदेश दिया गया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को पकड़ लिया। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
#इंस्टाग्रामवीडियो #धमकी #गोरक्षकदल #सोशलमीडिया #पुलिसकार्रवाई