बॉक्स ऑफिस पर इस समय फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) की ही चर्चा छाई हुई है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसकी शानदार कमाई ने अन्य फिल्मों के कारोबार पर भी असर डाला है। चाहे बात हॉलीवुड फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश (Avatar: Fire and Ash) की हो या फिर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’, सभी धुरंधर के सामने कमजोर पड़ती नजर आ रही हैं।
दर्शकों को उम्मीद थी कि जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म अवतार 3 बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल दिखाएगी, लेकिन अब तक ऐसा होता नहीं दिख रहा है। भारत में फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर रही है, लेकिन धुरंधर के सामने उसका असर सीमित नजर आ रहा है।धुरंधर के आगे धराशायी हुई अवतार 3
फिल्म धुरंधर (Dhurandhar Box Office Collection) की वर्ल्डवाइड कमाई 1100 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है और इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार मजबूत कलेक्शन के चलते धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।
वहीं हाल ही में रिलीज हुई अवतार 3 को लेकर जितनी उम्मीदें जताई जा रही थीं, वह प्रदर्शन फिलहाल देखने को नहीं मिल रहा। धुरंधर के दबदबे के आगे जेम्स कैमरून की इस फिल्म का असर सीमित होता दिख रहा है।
#Dhurandhar #BoxOffice #Avatar3 #BollywoodVsHollywood #FilmCollection