फतेहगढ़ में प्लाट से मिला कपड़े में लिपटा नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

फतेहगढ़ क्षेत्र में सोमवार सुबह एक प्लाट में कपड़े से लिपटा नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों के बीच चर्चा रही कि किसी अवैध गर्भपात केंद्र या नर्सिंग होम से शव लाकर यहां फेंका गया हो सकता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, गांव बंधौआ में स्थित अमन प्रताप के प्लाट में सोमवार सुबह नवजात शिशु का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का कहना था कि यदि शिशु मृत अवस्था में पैदा हुआ था, तो उसका विधिवत अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए था। इस तरह शव को खुले प्लाट में फेंकना कई सवाल खड़े करता है।

लोगों का अनुमान है कि यह मामला किसी अवैध अस्पताल या नर्सिंग होम से जुड़ा हो सकता है, जहां प्रसव के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां फेंका गया।

घटना की सूचना पर कर्नलगंज चौकी प्रभारी मूलेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि नवजात का शव किसने और किन परिस्थितियों में यहां फेंका, इसकी जांच की जा रही है।

डॉ. प्रभात वर्मा द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में शिशु के मृत पैदा होने की पुष्टि हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है
#फतेहगढ़ #नवजातशव #पुलिसजांच #पोस्टमार्टम #अवैधअस्पताल

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें