नववर्ष पर कोहरे से राहत के संकेत, बुधवार को 22 जिलों में बहुत घना कोहरा

प्रदेश में कोहरे का असर धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। नववर्ष के मौके पर अधिकतर जिलों में लोगों को राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश और अवध क्षेत्र के 22 जिलों में बहुत घना कोहरा छाया रहेगा, हालांकि गुरुवार से कोहरे की चपेट में आने वाले जिलों की संख्या में कमी आने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गुरुवार से प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में कोहरा बेहद कम रह जाएगा। इसके साथ ही शीत दिवस से प्रभावित जिलों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। दिन के समय हल्की धूप निकलने से ठंड के असर में भी कुछ कमी आने की उम्मीद है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बुधवार को आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर सहित आसपास के इलाकों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

इसके अलावा प्रदेश के 37 अन्य जिलों में भी घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सतर्क रहने और सुबह के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।#UPWeather #FogAlert #DenseFog #ColdWave #NewYearWeather #IMD #WinterUpdate

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें