OnePlus 16 में मिलेगा 200MP कैमरा? लीक में बड़ा कैमरा अपग्रेड

OnePlus ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 15 भारत में लॉन्च किया था, जो अब अमेरिका समेत कई ग्लोबल मार्केट्स में भी बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है। इसी बीच कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 को लेकर अभी से कई रिपोर्ट्स और लीक्स सामने आने लगे हैं।

ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus अपने आगामी स्मार्टफोन में अब तक का सबसे बड़ा कैमरा अपग्रेड देने की तैयारी में है। यह खबर खासतौर पर फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूज़र्स के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

OnePlus 16 में मिलेगा 200MP कैमरा?

Weibo पर मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station ने अपनी एक पोस्ट में दावा किया है कि OnePlus 16 में वही फ्लैगशिप लेवल इमेजिंग सेटअप देखने को मिल सकता है, जो कथित तौर पर Oppo Find N6 में दिए जाने की उम्मीद है।

लीक के मुताबिक, OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ एक हाई-एंड टेलीफोटो लेंस भी शामिल हो सकता है, जिससे ज़ूम फोटोग्राफी और लो-लाइट परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक OnePlus 16 को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन अगर यह लीक सही साबित होती है, तो OnePlus 16 कैमरा सेगमेंट में बड़ी छलांग लगाने वाला स्मार्टफोन साबित हो सकता है।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें