अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में भावनाओं का सैलाब, विष्णु सक्सेना की कविता ने श्रोताओं को रुलाया

महोत्सव के तत्वावधान में जनपद की साहित्यिक समृद्धि को मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से मंगलवार देर रात महोत्सव पंडाल में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यप्रेमी विनीत चौहान ने किया, जिन्होंने एक-एक कर देशभर से आए कवियों को मंच पर आमंत्रित किया।

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि डॉ. विष्णु सक्सेना ने की। उन्होंने अपनी सशक्त और भावनात्मक काव्य प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही डॉ. सक्सेना ने अपनी प्रसिद्ध कविता “सच बात तुझको दिल की बताऊं मेरी लाडो…” का पाठ किया, पूरा पंडाल भावनाओं से भर उठा।

कविता की मार्मिक पंक्तियों ने जहां श्रोताओं की आंखें नम कर दीं, वहीं मंच पर मौजूद महिला कवि भी अपने आंसुओं को रोक नहीं सकीं। कविता के माध्यम से पिता-पुत्री के रिश्ते की संवेदनशीलता और सामाजिक भावनाओं का सजीव चित्रण किया गया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

कवि सम्मेलन के दौरान साहित्य और संवेदनाओं का यह संगम देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखने में सफल रहा।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें