टीकमगढ़ में प्रधान आरक्षक ने खाया जहर, झांसी में इलाज के दौरान मौत

टीकमगढ़ शहर के कोतवाली थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए झांसी रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह घोषी ने बताया कि फिलहाल प्रधान आरक्षक द्वारा जहर खाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य तथ्यों के सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक प्रधान आरक्षक मोहनलाल चढ़ार पुलिस लाइन स्थित अपने शासकीय आवास में रहते थे। गुरुवार को नववर्ष के अवसर पर उनकी ड्यूटी बगाज माता मंदिर में लगाई गई थी। ड्यूटी पूरी कर शाम के समय वापस लौटने के बाद उन्होंने टीकमगढ़ के चकरा तिराहा के पास सल्फास का सेवन कर लिया।

हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से झांसी रेफर किया गया। हालांकि इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।#TikamgarhNews #MPPolice #ConstableDeath #PoliceNews #SulphasCase #JhansiHospital #MadhyaPradesh #LawAndOrder

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें