दरिगांव में दर्दनाक सड़क हादसा: नहर में गिरी बाइक, 16 वर्षीय किशोर की मौत; युवक गंभीर घायल

दरिगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। धनपुरवा गांव के समीप बेदा–दरिगांव नहर पथ पर एक बाइक अनियंत्रित होकर नहर के साइफन में जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

मृतक की पहचान निरंजनपुर बड़की करपूरवा गांव निवासी जगनारायण राम के 16 वर्षीय पुत्र सोनम कुमार के रूप में की गई है। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को नहर से बाहर निकाला गया।

सूचना मिलते ही दरिगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया गया कि सोनम कुमार की हालत अत्यंत गंभीर थी और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शुक्रवार को सदर अस्पताल सासाराम में शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

परिजनों के अनुसार सोनम कुमार परिवार का सहारा था, जिससे उसकी असमय मौत से गांव में शोक और गहरा गया है। वहीं, हादसे में घायल युवक की पहचान 19 वर्षीय अनीश कुमार के रूप में हुई है, जो दरिगांव थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव का निवासी है। अनीश बाइक चला रहा था और हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, जिसका इलाज जारी है।#Darigaon #RoadAccident #BiharNews #CanalAccident #TeenDeath #BikeAccident #Sasaram #LocalNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें