नववर्ष की खुशियां मातम में बदलीं: अंगीठी के धुएं से दम घुटा, एक युवक की मौत; दो की हालत गंभीर

पंडित दीनदयाल नगर के अलीनगर वार्ड नंबर पांच में नववर्ष मनाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ही कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे युवकों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अंगीठी से निकले धुएं के कारण दम घुटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ले के निवासी शाहिद, शाने अली, अल्तमश और लकी ने नववर्ष का जश्न मनाने के बाद रात में ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाई और सो गए। इसी दौरान अंगीठी से निकले जहरीले धुएं ने कमरे में मौजूद युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि लकी लखनऊ में परीक्षा देने के लिए निकले हुए थे और उसी रात इस घटना का शिकार हो गए। रात के समय धुएं का असर बढ़ने से शाहिद, शाने अली और अल्तमश की सांसें घुटने लगीं, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया। हालांकि, एक युवक को बचाया नहीं जा सका, जबकि दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें