कतर की जेल में पिछले दो वर्षों से बंद पूर्व नौसेना अधिकारी पूर्णेंदु तिवारी (65) की रिहाई को लेकर उनके परिवार की चिंता एक बार फिर सामने आई है। ग्वालियर निवासी पूर्णेंदु तिवारी की बहन डॉक्टर मीतू भार्गव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने भाई को सुरक्षित भारत वापस लाने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।
डॉक्टर मीतू भार्गव का कहना है कि पूर्णेंदु तिवारी उन आठ पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारियों में शामिल थे, जिन्हें कतर में गिरफ्तार किया गया था। कतर के अमीर द्वारा दिसंबर 2023 में सभी आठ अधिकारियों को माफी दिए जाने के बावजूद पूर्णेंदु अब तक दोहा की जेल में बंद हैं।
जानकारी के अनुसार, फरवरी 2024 में सात पूर्व नौसेना अधिकारी भारत लौट आए थे, लेकिन पूर्णेंदु तिवारी को रिहा नहीं किया गया। परिवार का आरोप है कि माफी की घोषणा के बाद भी उनके भाई को जेल में बनाए रखना गंभीर मानवीय और कूटनीतिक चिंता का विषय है।
परिजनों ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह कतर सरकार से उच्च स्तर पर बातचीत कर इस मामले का समाधान निकाले और पूर्णेंदु तिवारी की शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करे। मामला सामने आने के बाद एक बार फिर भारतीय नागरिकों की विदेशों में कानूनी सुरक्षा और कूटनीतिक हस्तक्षेप की भूमिका पर सवाल QatarJail
PurnenduTiwari
IndianNavyOfficer
PMModi
SJaishankar
IndianCitizensAbroad
DiplomaticInterventionउठने लगे हैं।