फर्जी नंबर प्लेट लगी बस जब्त, चालक गिरफ्तार; नगर थाने में मामला दर्ज

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रही एक बस को यातायात पुलिस ने जब्त कर लिया है, जबकि बस के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में यातायात थाना के एसआई श्यामलाल सोय के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दर्ज मामले के अनुसार, 31 दिसंबर की रात एसआई श्यामलाल सोय गश्ती पर थे। इसी दौरान जलसार चिल्ड्रन पार्क के पास एक बस को नो-एंट्री जोन में खड़ा पाया गया। जब बस को वहां से हटाने के लिए कहा गया तो मौके पर कोई चालक मौजूद नहीं था।

इसके बाद पुलिस ने बस पर लगे नंबर के आधार पर वाहन मालिक की जानकारी निकालकर उनसे संपर्क किया। बातचीत के दौरान संबंधित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उक्त नंबर वाली उसकी बस मैसूर में खड़ी है और उसके वाहन नंबर का फर्जी तरीके से उपयोग किया जा रहा है।

इसी बीच बस का चालक मौके पर पहुंच गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रूप सिंह बताया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में लेकर नगर थाने में मामला दर्ज किया। पुलिस फर्जी नंबर प्लेट के इस्तेमाल और इसके पीछे के नेटवर्क की जांच कर रही है।FakeNumberPlate

BusSeized

TrafficPolice

NoEntryZone

VehicleFraud

CityNews

PoliceAction

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें