दुधमनिया घाट पर मिले शव की पहचान, 10 घंटे में हत्या का खुलासा; महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

भवनाथपुर–केतार मुख्य मार्ग पर दुधमनिया घाट के समीप यात्री शेड में शनिवार तड़के मिले अज्ञात शव की पहचान कर ली गई है। घटनास्थल से बरामद कागजातों के आधार पर मृतक की पहचान पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरमा कला गांव निवासी रुखी रजवार (पिता ठेगू रजवार) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रुखी रजवार की कनपटी में गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 10 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो देसी कट्टा, एक 3.15 बोर का जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक मोबाइल फोन और एक लूना (दोपहिया वाहन) बरामद किया है।

इस संबंध में जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सत्येंद्र नारायण सिंह ने रविवार दोपहर अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि भवनाथपुर–केतार मुख्य पथ पर स्थित यात्री शेड में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया।#DudhmaniyaGhat #MurderCase #PalamuPolice #Bhawnathpur #CrimeNews #JharkhandNews #SDPO

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें