मसूरी-गुलावठी रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से युवक की मौत; साथी गंभीर घायल

रविवार को मसूरी–गुलावठी रोड पर एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें रिश्तेदारों से मिलकर लौट रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर ने कुछ ही पलों में खुशियां मातम में बदल दीं।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद निवासी करण कुमार रविवार दोपहर अपने मित्र अरुण, जो कि जमालपुर गुलावठी का रहने वाला है, के साथ मोटरसाइकिल से गाजियाबाद लौट रहा था। जैसे ही दोनों देहरा नहर के पास पहुंचे, मसूरी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि करण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।#RoadAccident #MasuriGulawathiRoad #TruckAccident #GhaziabadNews #BikeAccident #BreakingNews #LocalNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें